APJ स्कूल रामा मंडी में बहुत श्रद्धा पूर्वक मनाया गया 107वां संस्थापक दिवस

Education जालंधर

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के एपीजे स्कूल रामा मंडी में प्रधानाचार्या ए. के. शर्मा के नेतृत्व में एपीजे एजुकेशन के संस्थापक स्वर्गीय डॉ० सत्यापॉल जी का 107वां जन्म दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। इस विशिष्ट दिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम प्रधानाचार्या ए.के. शर्मा, उपप्रधानाचार्या, अभिभावको,अध्यापक गणों व स्कूल के विद्यार्थियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात उनके पसंदीदा भजनों का गायन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नैतिक मूल्यों पर आधारित सुविचार, टॉक, (सॉरिंग हाय माय नेचर) पर आधारित एक लघु नाटिका को बखूबी प्रस्तुत किया गया, कविता (सॉरिंग हाय माय नेचर) भी पेश की गई l

विद्यार्थियों के समक्ष डॉ० सत्यापॉल जी द्वारा किए गए विलक्षण कार्य की वीडियो दिखाई गई व छ : गुनीत गुप्ता कक्षा 10 की लावण्या और नानकी व 10+2 की आश्वी वर्मा को डॉ० सत्यापॉल अवार्ड से नवाजा गया, जिसमें विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और डॉ०सत्यापाल जी द्वारा लिखित पुस्तक “रिफ्लेक्शन इन टाइम” व धनराशि प्रदान की गई।

प्रधानाचार्या ए. के. शर्मा ने एपीजे एजुकेशन सोसाइटी के प्रेसिडेंट सुष्मा पॉल बर्लिया का संदेश पढ़ा। उन्होंने अपने मुख्य भाषण में कहा कि डॉ० सत्यपॉल जी एक सच्चे कर्मयोगी थे और हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि हम भी अपने जीवन को सही मायने देखे उसे सार्थक बना सकें। अंत में उप प्रधानाचार्य लवलीन बग्गा ने आए हुए अभिभावको, अध्यापक गणों को धन्यवाद दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *