HMV कॉलेज की हरमनप्रीत ने M.Sc. फिजिक्स में किया शानदार प्रदर्शन

एजुकेशन जालंधर

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की M.Sc. फिजिक्स (सेमेस्टर II) की छात्रा हरमनप्रीत कौर ने 8.20 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने हरमनप्रीत कौर को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. खोसला ने फिजिक्स विभाग की मेहनत की सराहना की और फैकल्टी सदस्यों को उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए सराहा। वहीं फिजिक्स विभाग की प्रमुख डॉ. सलोनी शर्मा ने छात्रा को उसकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाती है। डॉ. सलोनी ने अन्य छात्राओं को भी शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में लगातार प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *