न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर : पंजाब में PCS (पंजाब सिविल सर्विसेज) परीक्षा को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा
ने परीक्षा में गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और धांधली के आरोपों को लेकर आज राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान भाजपा ने DC के माध्यम से राज्यपाल और सरकार को मांग पत्र भी सौंपा।
बताते चलें कि आज भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ पूरे पंजाब में पुतले फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा में कथित धांधली की CBI जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस धांधली को हम रोकेंगे। बच्चों का भविष्य हम खराब नहीं होने देंगे। आगे उन्होंने कहा कि PCS परीक्षा में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार हुआ है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह साफ-सुथरी है, तो उन्हें तुरंत इस मामले पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए था। इतने गंभीर आरोपों के बावजूद सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। इस मामले में सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो, आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जायेगा।