KMV कॉलेज ने ज़ोनल यूथ फेस्टिवल में हासिल की शानदार उपलब्धियां

एजुकेशन जालंधर

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के कन्या महाविद्यालय (ऑटोनॉमस) ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर द्वारा आयोजित ज़ोनल यूथ फेस्टिवल में अपनी असाधारण प्रतिभा, सांस्कृतिक उत्कृष्टता और रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पारंपरिक कलाओं, साहित्यिक प्रतियोगिताओं, ललित कलाओं एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए। शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा साबित करते हुए टीम के.एम.वी. ने चार प्रतियोगिताओं में प्रथम, पांच प्रतियोगिताओं में द्वितीय तथा दस प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान हासिल किया।

इस उत्सव का मुख्य आकर्षण पारंपरिक लोक कलाओं एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में के.एम.वी. का शानदार प्रदर्शन रहा। महाविद्यालय ने गिद्धा, डिबेट, टोकरी बनाना और छिक्कू बनाना प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंजाबी विरासत को संरक्षित रखने के प्रति छात्राओं के समर्पण और बौद्धिक वाद- विवाद में उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा की निर्णायकों एवं दर्शकों द्वारा खूब सराहना की गई। अपनी इस शानदार सफलता को आगे बढ़ाते हुए महाविद्यालय की छात्राओं ने कॉस्ट्यूम परेड, मिमिक्री, शॉर्ट फिल्म मेकिंग, मेहंदी और कोरियोग्राफी की
प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ये उपलब्धियाँ संस्थान की नाट्य एवं रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाती हैं।

इसके अतिरिक्त, के.एम.वी. ने शास्त्रीय गायन (एकल), कार्टूनिंग, ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी, जनरल डांस, समूह भजन, भारतीय समूह गान, रंगोली, फुलकारी, पीढ़ी बुनाई और पंखी बनाने की प्रतियोगिताओं में तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता टीमों, टीचर्स एवं छात्र कलाकारों को उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और संस्थान की गौरवशाली कलात्मक एवं सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखने के लिए हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *