जालंधर में पति ने ससुरालियों पर दागी गोलियां, ससुर के हाथ से हुई आर-पार

जालंधर

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर : महानगर में एक बार फिर से गोली चलने का मामला सामने आया हैं, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। थ्री स्टार कॉलोनी में स्तिथ घर में पति ने पत्नी के मायके में खूब हंगामा किया और ससुरालियों पर सरेआम गोलियां चला दी। इस विवाद में गोली (ससुर) के हाथ से आर-पार हो गई। पीड़ित अस्पताल में दाखिल है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मेरी बेटी को उसका पति मनदीप सिंह बग्गा तंग परेशान करता था, बेटी के दो बच्चे है। नशे का सेवन कर कई बार लड़की के साथ मार-पिटाई भी करता था, जिसके बाद बेटी 2 दिन पहले घर पर रहने के लिए आई थी। दो दिन पहले भी घर पर गाड़ी मांगने आया था, लेकिन बीती रात भी गाड़ी लेने की लिए अपने 3 से 4 दोस्तों के साथ मिलकर हमारे घर पर आकर हमला कर दिया। उन सभी के हाथों में हथियार थे। और मेरे छोटे बेटे को गोली मारना चाहता था, एक दम से मेरे पति आगे आ गए और गोली उनके हाथ में लगी। पूरी प्लानिंग के साथ घर पार आया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह सभी फरार हो गए।

बताते चले कि देवर पकड़ा गया है, बाकी सभी फरार है। हमारी यही मांग है कि इंसाफ मिलना चाहिए। मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *