HMV की छात्राओं का सीए इंटर और CA फाउंडेशन परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

एजुकेशन जालंधर

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखा है। सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटर और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कॉलेज की बी. कॉम की छात्रा गुरलीन कौर ने सीए इंटर के ग्रुप । और ।। दोनों को सफलतापूर्वक पास कर संस्थान का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही श्रेया ने सीए इंटर का ग्रुप ।। और दृष्टि ने सीए फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण की है।

वहीं प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को उनकी इस शानदार सफलता पर बधाई दी और छात्राओं का मार्गदर्शन करने तथा उन्हें तैयार करने में कॉमर्स विभाग के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के पेशेवर सफर में भी उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर पीजी डिपार्टमेंट आफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की अध्यक्षा मीनू कोहली और कॉमर्स क्लब की प्रभारी डॉ. सीमा खन्ना भी उपस्थित थीं, जिन्होंने सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। संस्थान को अपनी छात्राओं की इन उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। यह महाविद्यालय युवा महिलाओं को ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे प्रतिस्पर्धी और पेशेवर क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *